Wednesday, March 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभारतीय जनता पार्टी दलों को तोड़ना जानती है: अखिलेश यादव

भारतीय जनता पार्टी दलों को तोड़ना जानती है: अखिलेश यादव

वाराणसी में भाजपा की डबल इंजन सरकार पर बरसे सपा मुखिया

वाराणसी(हि.स.)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से केन्द्र और प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा की डबल इंजन सरकार पर जमकर निशाना साधा। एक दिवसीय निजी दौरे पर शहर में आए अखिलेश यादव ने कहा कि अभी ये कौन तय करेगा कि कौन पांडव ,कौन कौरव है। अगर हम संख्या बल पर जाएंं तो भाजपा कहती है कि हम दुनिया के सबसे बड़ी पार्टी हैं। पहले ये तय कर ले कि कौरव कौन है और पांडव कौन है।

एक सवाल के जबाब में अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री क्या कहते हैं। हमारे लिए तो संविधान और न्यायालय ही सबसे बड़ी चीज है। भारतीय जनता पार्टी दलों को तोड़ना जानती है। भाजपा किसको कब लेना है ये जानती है। ये पार्टी ये भी जानती है कि कैसे बेईमानी करनी है। चंडीगढ़ घटना का खास तौर पर उल्लेख करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा जानती है कि कब किसको खरीदना है और कब ईडी और सीबीआई भेजनी है,आयकर का छापा मारना है। और किस पत्रकार का कब मुंह बंद करना है,किस चैनल को क्या बजट देना है। चैनल को बजट नहीं दिया तो उस पर नियंत्रण कैसे होगा।

एक अन्य सवाल के जबाब में उन्होंने कहा कि प्रदेश में जीरो टॉलरेंस व्यवस्था का सवाल नही है। सवाल है कि न्यूज के नियंत्रण के बाद अपराध और भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। इसके जबाब सरकार के पास है क्या। उन्होंने कहा कि जबसे भाजपा की सरकार बनी है 2014 से आज तक एनसीआरबी के आंकड़े निकलवा देख लीजिए। उन्होंने आरोप लगाया कि एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। जहां किसान आत्महत्या कर रहे और आय दुगुनी न हो,महंगाई को रोक न पा रहे हो,तब ऐसी सरकार का क्या मतलब है। तंज कसते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ऐसे ही दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी नहीं बनी है।

श्रीधर/बृजनंदन

RELATED ARTICLES

Most Popular