Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभारतीय खेल प्राधिकरण बीएचयू के योग शिविर में लोगों ने किया योगाभ्यास

भारतीय खेल प्राधिकरण बीएचयू के योग शिविर में लोगों ने किया योगाभ्यास

वाराणसी (हि.स.)। अन्तर राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर विभिन्न संगठनों के साथ लोगों में भी उत्साह दिख रहा है। संगठनों के योग शिविर में लोग बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे हैं। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ,आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ भावना द्विवेदी के दिशा निर्देश में शनिवार को बीएचय के एमपी थिएटर ग्राउंड में भारतीय खेल प्राधिकरण के योग शिविर में लोगों ने योगाभ्यास किया।

आयुष विभाग के योग प्रशिक्षक मनीष कुमार पाण्डेय,श्रेया सिंह के नेतृत्व में प्राधिकरण के खिलाड़ियों,अधिकारियों के साथ ग्राउंड में प्रैक्टिस करने आये खिलाड़ियों ने अनुलोम,विलोम,भ्रामरी, सूर्य नमस्कार, ताड़ आसन, भुजंग आसान, सेतु बन्द आसन किया। कार्यक्रम भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के गाइडलाइन योगा दिवस 21 जून काउंट डाउन के रूप में आयोजित किया गया। योग शिविर में कोच संजीव कुमार श्रीवास्तव ने सभी खिलाड़ियों को योग करने के लिए प्रोत्साहित किया।

योगाभ्यास में बॉक्सिंग कोच नरेंद्र बिष्ट, पूजा यादव, प्रमिला यादव , प्रवीण सिंह, रेवी पाल, पल्लवी,वर्षा, शिवानी, चंचल, ब्यूटी, अनुष्का, स्नेहा, मिलन, महिमा, आराधना, ऐश्वर्या, अलका, आरती, पिंकी, निवेदिता,पूजा, सचिन, अंकुश और अंशु आदि खिलाड़ियों ने भाग लिया।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular