Tuesday, March 31, 2026
Homeखेलभारतीय क्रिकेट जगत ने सचिन तेंदुलकर को उनके 50वें जन्मदिन की दी...

भारतीय क्रिकेट जगत ने सचिन तेंदुलकर को उनके 50वें जन्मदिन की दी बधाई

नई दिल्ली (हि.स.)। भारतीय क्रिकेट जगत ने सोमवार को महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को उनके 50वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने तेंदुलकर को बधाई देते हुए ट्विट किया, 664 अंतरराष्ट्रीय मैच, 34,357 अंतरराष्ट्रीय मैच, 201 अंतरराष्ट्रीय विकेट, 100 अंतरराष्ट्रीय शतक बनाने वाले एकमात्र क्रिकेटर, 2011 विश्व कप विजेता, महान और हमेशा-प्रेरणादायक सचिन तेंदुलकर को उनके 50वें जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”

क्रिकेट में दुनिया की शासी निकाय, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भी सचिन को शुभकामनाएं देते हुए, ट्विटर पर अपनी कवर तस्वीर में उनकी फोटो लगाई।

आईसीसी ने ट्वीट किया,”सचिन तेंदुलकर के लिए एक और अर्धशतक, क्रिकेट के दिग्गज सचिन को उनके 50वें साल के लिए बधाई।”

विश्व कप 2011 विजेता भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने सचिन के बारे में बात की और बताया कि उन्होंने अपने जीवन में क्या भूमिका निभाई है।

युवराज ने कहा, “वह आया, उसने खेला और उसने 4 पीढ़ियों के दिलों को जीत लिया! अच्छे दिन या बुरे दिन, 100 रन या कोई रन नहीं, उसका सिर हमेशा ऊंचा रहता था और पैर मजबूती से जमीन पर टिके रहते थे। उसने हमें सिखाया कि सही प्रक्रिया का पालन करने से सफलता मिलती है। लंबी अवधि की प्रगति! किंवदंतियों की किंवदंती, वह हमेशा एक टीम के साथी, एक दोस्त, एक संरक्षक और एक बड़े भाई के रूप में रहे हैं! हमारे अपने सचिन के लिए, आपको 50वें जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं और आगे अभी अगले 50 साल का और इंतजार है।”

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी अपने लंबे समय के साथी खिलाड़ी को मजाकिया अंदाज में बधाई दी।

सहवाग ने ट्वीट किया, “मैदान पर जो आपने कहा, उसका उल्टा ही किया, तो आज आपके प्रतिष्ठित 50वें जन्मदिन पर तो आपको शीर्षासन करके विश करना ही था। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं सचिन।”

भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने भी सचिन को बधाई देते हुए ट्वीट किया, “हैप्पी बर्थडे सचिन सर आप हमारे प्रेरणा के निरंतर स्रोत हैं और मैं बहुत भाग्यशाली महसूस करता हूं कि एमआई कैंप में हर रोज आपसे सीखने और बातचीत करने में सक्षम हूं।”

2011 विश्व कप विजेता टीम में तेंदुलकर के साथी खिलाड़ी सुरेश रैना ने ट्वीट किया, “50वां जन्मदिन मुबारक हो सचिन पाजी! खेल के प्रति आपके जुनून, कौशल और समर्पण ने हम सभी को प्रेरित किया है। आपके साथ खेलना और आपसे सीखना सम्मान की बात है। आपको स्वास्थ्य, खुशी और कई और वर्षों की महानता की कामना!”

भारतीय तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने भी दोनों की एक तस्वीर साझा करते हुए तेंदुलकर को उनके जन्मदिन की बधाई दी।

झूलन ने ट्वीट किया, “हैप्पी बर्थडे सचिन सर! आपने हमेशा देश को गौरवान्वित किया है, और युवाओं को सपनों के सच होने की संभावना में विश्वास दिलाकर प्रेरित किया है! चमकते रहें। जन्मदिन की बधाई।”

स्टार भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने ट्विटर पर तेंदुलकर को उनके जीवन का अर्धशतक पूरा करने पर बधाई दी।

तेंदुलकर ने ट्वीट किया, “हमेशा एक प्रेरणा! आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं मास्टर। ढेर सारा प्यार, प्यार और खुशी।”

664 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 48.52 की औसत से 34,357 रन के साथ, सचिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 100 शतक और 164 अर्धशतक बनाए हैं। शतकों का शतक लगाने वाले वे इकलौते खिलाड़ी हैं।

वनडे में 18,426 रन और टेस्ट में 15,921 रन के साथ, सचिन के दोनों प्रारूपों में भी सबसे ज्यादा रन हैं। एकदिवसीय दोहरा शतक लगाने वाले और 200 टेस्ट मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी हैं।

वह 2011 में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं।

सचिन ने छह आईपीएल (सभी मुंबई इंडियंस के लिए) सीजन खेले हैं, जहां उन्होंने 78 मैचों में 34.84 की औसत से कुल 2334 रन बनाए हैं। सचिन ने 119.82 के स्ट्राइक रेट के साथ 29 छक्के और 295 चौकों के साथ 13 अर्धशतक और एक शतक लगाया है। वह आईपीएल 2013 संस्करण का खिताब जीतने वाली मुंबई टीम का हिस्सा थे।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular