Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेश भारतीय किसान यूनियन (भानू गुट) बोले- सरकार खरीदें गोबर

 भारतीय किसान यूनियन (भानू गुट) बोले- सरकार खरीदें गोबर

जालौन(हि.स.)। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अन्ना पशु पर रोकथाम लगाने के लिए जिले के हर ब्लाॅक में ग्राम स्तर पर गौशालाओं का संचालन कर रही है लेकिन ग्राम प्रधान की लापरवाहीके चलते गौशालाओं में गौवंश नजर नहीं आते हैं बल्कि यह आए दिन सड़कों पर घूमते रहते हैं और इस वजह से सड़क हादसे भी होते हैं। भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि योगी सरकार आवारा पशुओं का का गोबर खरीदें तो कुछ हद तक समस्या का हल हो सकता है।

भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि योगी सरकार ने आवारा पशुओं की रोकथाम के लिए गौशाला तो बनवा दी लेकिन उसके लिए सही कार्य योजना नहीं बना सके। मेरे द्वारा सरकार के सामने प्रस्ताव रखा गया था कि अगर सरकार जानवरों के गोबर की खरीद करे तो उससे आम लोगों को आमदनी होगी। साथ ही इस योजना पर विशेष ध्यान देंगे।

विशाल/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular