इंटरनेशनल डेस्क
मनीला। फिलीपींस की राजधानी मनीला में भारतीय कबड्डी कोच गुरप्रीत सिंह गिंद्रू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पंजाब के मोगा जिला निवासी गुरप्रीत चार वर्ष पहले रोजगार के सिलसिले में फिलीपींस गए थे। जब वह काम से लौटे, तब अज्ञात हमलावर उनके घर में घुस गए और उनके सिर में गोली मार कर जान ले ली। स्थानीय मीडिया ने मनीला पुलिस के हवाले से बताया कि अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं की जा सकी है। यह भी पता चल नहीं पाया है कि हमलावरों ने गुरप्रीत की जान क्यों ली। विदेश में रह रहे भारतीयों पर हमले की घटनाएं बढ़ गई हैं। एक अन्य घटना में कनाडा के ओंटारियो में पंजाब के एक व्यक्ति की मौत हो गई। मोहित शर्मा (28) एक सुनसान जगह पर कार की पिछली सीट पर मृत पाया गया। विशेष रूप से, विदेशों में भारतीय प्रवासियों के खिलाफ घृणा अपराधों की रिपोर्ट में वृद्धि हुई है। कनाडा के अलावा ब्रिटेन, अमेरिका में भी भारतीय समुदाय के लोग हिंसा के शिकार हुए हैं।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
