Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभारतीय अवाम पार्टी ने फूंका घुसपैठियों का पुतला

भारतीय अवाम पार्टी ने फूंका घुसपैठियों का पुतला

-गृहमंत्री को पत्र भेजकर की घुसपैठियों के देश निकाला की मांग

वाराणसी (हि.स.) । भारतीय अवाम पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को लमही स्थित सुभाष मंदिर के सामने घुसपैठियों का पुतला फूंक आक्रोश जताया। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष नजमा परवीन ने ड्रम बजाकर बंगलादेशियों और रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ मोर्चा खोला। इस दौरान उन्होंने कहा कि अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों ने भारत का धार्मिक और सामाजिक संतुलन बिगाड़ दिया है। घुसपैठियों की वजह से भारत में हिंसा बढ़ रही है ।

गृहमंत्री अमित शाह को पत्र भेजकर नजमा परवीन ने घुसपैठियों को हर कीमत पर देश से बाहर निकालने की मांग भी की। नजमा ने बताया कि बंगलादेशियों को हर कीमत पर देश के बाहर खदेड़ने के लिए धीरे–धीरे सुभाषवादियों की लामबंदी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि देश के मुस्लिम इलाकों में जिन लोगों ने बंगलादेशियों को सहारा दिया, आज उन्हीं के लिए सरदर्द बन चुके हैं। अपराध, हिंसा, चोरी और उपद्रव के पीछे यही रोहिंग्या और बांग्लादेशी हैं जो फर्जी आधार कार्ड बनवाकर यहीं के नागरिक बन गए हैं। अपराध ये करते हैं और बदनाम भारतीय मुसलमान होता है। ये भारत के नहीं हैं लेकिन हमारे संसाधनों पर कब्जा कर रहे हैं, छोटे रोजगार पर कब्जा कर लिए हैं, बिजली-पानी पर अधिकार कर रहे हैं। हाल ही में रामनवमी और हनुमान जयंती के अवसर पर निकले शोभायात्रा पर पथराव करने वाले रोहिंग्या और बांग्लादेशी मुसलमान हैं।

पुतला दहन में पप्पू मिश्रा, विजयशंकर विद्रोही, अनिल कुमार पाण्डेय, संजय कुमार प्रजापति, शोभनाथ प्रजापति, हरीश यादव काका, सुनीता श्रीवास्तव, पूनम श्रीवास्तव, रमता श्रीवास्तव, सरोज देवी आदि शामिल रहीं।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular