Friday, March 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाभी ने देवर पर लगाया छेड़खानी का आरोप, देवर, पति समेत आठ...

भाभी ने देवर पर लगाया छेड़खानी का आरोप, देवर, पति समेत आठ आरोपितों पर केस दर्ज

मुरादाबाद(हि.स.)। थाना मझोला क्षेत्र निवासी महिला ने थाना पुलिस को दी तहरीर में अपने देवर पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता महिला ने कहा कि देवर की शिकायत करने पर पति और सुसरालियों ने उसके साथ मारपीट की व फिर दहेज की पूरी न करने पर घर से धक्के देकर निकाल दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।

पीड़ित महिला ने बताया कि आठ दिसंबर 2022 को मझोला क्षेत्र में रहने वाले युवक के साथ उसकी शादी हुई थी। शादी में मिले दहेज से पति और उसके परिजन नाखुश थे । देवर आये दिन उसके साथ छेड़खानी करता था। बीती रात करीब पौने ग्यारह बजे महिला कमरे में अकेली थी। इसी दौरान वहां आरोपित देवर आ गया और उसने चाकू दिखाकर महिला के साथ छेड़खानी की। इसके बाद आरोपित पति, देवर, ससुर और सास व अन्य परिजनों ने मारपीट की और मायके से कार और 25 लाख रुपये लाने के लिए कहा और घर से धक्के देकर निकाल दिया।

थाना मझोला एसएचओ संजय पांचाल ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति, देवर समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

निमित/आकाश

RELATED ARTICLES

Most Popular