कानपुर (हि.स.)। भाजपा युवा मोर्चा कानपुर उत्तर जिलाध्यक्ष शिवांग मिश्र के नेतृत्व में गुरूवार को जनपद के सपा कार्यालय के बाहर सपा नेता अखिलेश यादव का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सपा नेता को मुर्दाबाद व सदबुद्धि देने की प्रार्थना की।
भाजयुमो उत्तर जिलाध्यक्ष ने कहा कि, कल सदन में पर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य स्वर्गीय पिता जी व उनके बारे में जिस प्रकार सपा नेता अखिलेश यादव टिप्पणी की, वह निंदनीय है। उसके विरोध में परेड के नवीन मार्केट स्थित सपा कार्यालय के बाहर अखिलेश यादव का पुतला दहन किया गया। इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के लिए सदबुद्धि देने के लिए प्रार्थना की।
भाजयुमो जिला महामंत्री पवन गुप्ता का कहना है कि जिस तरह का बर्ताव कल अखिलेश यादव ने सदन में किया, वह देख कर लगता है कि जिस तरह से उनकी पार्टी चुनाव हारती जा रही है उसी तरह ये भी अपना मानसिक संतुलन हारते जा रहे है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के स्वर्गीय पिता जी के लिए बयान पर उनको शर्म आनी चाहिए। इस बात के लिए अखिलेश यादव को उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य से माफी मांगनी चाहिए।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सचिवेंद्र, अनुराग, अंशु, नितेश, ऋतुराज, अंकित, भरत, रोहित आदि लोग रहें।
महमूद/मोहित
