Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजयुमो ने आपत्तिजनक टिप्पणी पर सपा नेता अखिलेश यादव की फूंका पुतला

भाजयुमो ने आपत्तिजनक टिप्पणी पर सपा नेता अखिलेश यादव की फूंका पुतला

कानपुर (हि.स.)। ज्ञानवापी मस्जिद मामले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का शर्मनाक बयान को लेकर कानपुर में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में काफी ज्यादा रोष देखने को मिल रहा है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का पुतला दहन कर विरोध जताया।

अखिलेश यादव ने एक दिन पूर्व बुधवार को बयान दिया था कि जहां पत्थर रख दो वहां मन्दिर बन जाता है और भाजपा वालों ने अयोध्या में रातों रात मूर्तियां रखवा दी थी। इसके विरोध में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा बड़ा चौराहे पर अखिलेश यादव मुर्दाबाद के नारों के साथ पुतला दहन किया गया।

भाजपा युवा मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष नवाब सिंह व जिला मंत्री अभिमन्यु सक्सेना ने बताया कि अखिलेश यादव को बादाम खाना चाहिए, उनकी यादाश्त कमजोर हो गई है। राम मन्दिर कोर्ट के आदेश पर बन रहा है और ज्ञानवापी मस्जिद का मामला भी कोर्ट की स्पेशल कमेटी कर रही है। चुनाव हारने के बाद अखिलेश यादव बौखला गए है। क्या उनको न्याय पालिका के फैसले पर यकीन नहीं है। अभी तो अखिलेश यादव का पुतला दहन किया है। अगर अखिलेश यादव कानपुर आये तो उनके मुंह पर कालिख पोतने का कार्य युवा मोर्चा करेगी।

महमूद/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular