गोण्डा। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद रविवार को युवा नेता वैभव सिंह के प्रथम जनपद आगमन पर भाजपाइयों ने जिले में अलग-अलग जगहों पर जोरदार स्वागत किया। बालपुर से लेकर गोण्डा स्थित उनके आवास पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।
लखनऊ से गोण्डा आते समय गुरुवार को कचेहरी चौराहे पर वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश कुमार बरवार की अगुवाई मनकापुर विधानसभा से बड़ी संख्या कार्यकताओं और युवाओं ने जिले के युवा नेता वैभव सिंह का ढोल नगाड़े के साथ स्वागत किया। भाजपा नेता रमेश कुमार ने कहा कि जिले का सौभाग्य है कि राष्ट्रीय स्तर पर जिले के युवाओं को राजनीति में आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने इस अवसर पर युवा भाजपा नेता वैभव सिंह बधाई दी और माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान अखिलेश कुमार बरवार, महेश कुमार वर्मा, विशाल सिंह, इजहार, सुरेश, संतोष सिंह, राजू, राम प्रसाद के साथ ही भाजपा नेता विद्याभूषण द्विवेदी, मनीष सिंह आदि मौजूद रहे।
भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह का जोरदार स्वागत
RELATED ARTICLES

