Saturday, January 17, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलभाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या 30 को आयेंगे लखनऊ

भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या 30 को आयेंगे लखनऊ

-अयोध्या भी जाएंगे, सरयू आरती में लेंगे भाग

-युवाओं के सम्मेलन को भी करेंगे सम्बोधित

लखनऊ (हि.स.)। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या 30 सितंबर को उत्तर प्रदेश दौरे पर रहने वाले हैं। मिली जानकारी के मुताबिक वह दो दिवसीय उत्तर प्रदेश प्रवास पर आएंगे। तेजस्वी सूर्य सबसे पहले लखनऊ आएंगे। इसके बाद वह अयोध्या जाएंगे। अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे। पूजन करेंगे। सरयू जी की आरती में शामिल होंगे। इसके साथ ही युवाओं के एक बड़े सम्मेलन में भी शामिल होंगे।

भाजयुमो अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य के उत्तर प्रदेश प्रवास को लेकर युवा मोर्चा ने तैयारी शुरू कर दी है। युवा मोर्चा अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत करेगा। एयरपोर्ट से पार्टी के प्रदेश मुख्यालय तक कई जगहों पर उनका स्वागत होगा। इसके बाद अयोध्या जाते वक्त उनके साथ एक बड़ा काफिला होगा। काफिले में बड़ी संख्या में युवा शामिल होंगे। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए तेजस्वी सूर्या का यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी के विभिन्न मोर्चों में सबसे महत्वपूर्ण युवा मोर्चा की चुनाव में खास भूमिका होगी।

भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर के अवसर पर सेवा और समर्पण अभियान शुरू किया है। पार्टी का यह अभियान 17 सितंबर से सात अक्टूबर तक चलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में अपना 20 वर्ष पूरा कर चुके हैं। इसलिए पार्टी 20 दिवसीय अभियान चला रही है। इसके बाद पार्टी युवाओं को जोड़ने का अभियान चलाएगी। युवाओं को नव मतदाता सूची में शामिल करने के लिए भी अभियान चलेगा। इन सब अभियानों की वह समीक्षा भी कर सकते हैं। ऐसे तमाम कार्यक्रमों को लेकर तेजस्वी सूर्या प्रदेश युवा मोर्चा के साथ चर्चा कर अभियानों को गति देने के चलिए उत्साह भरेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular