लखनऊ (हि.स.)। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कई कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की सदस्यता ग्रहण कर ली। रालोद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद और आरएलडी के राष्ट्रीय संयोजक अनुपम मिश्रा ने सभी नेताओं का पार्टी में स्वागत किया।
रालोद में शामिल होने वालों में सुमित जयसवाल, पीयूष श्रीवास्तवए, मोहित वर्मा, संतोष सिंह, कुलदीप कनौजिया, विनय कुमार, प्रदीप दुबे, नंद किशोर सक्सेना, हबीब बे, पार्थ तिवारी, प्रशांत वर्मा, कृष्णा शुक्ला, मुकेष कनौजिया, मोहसिन कनौजिया, अंशु अवस्थी, मुन्ना, धीरज कनौजिया, सुमन कनौजिया, भल्लू पाण्डे, अंकुर मिश्रा, तुषार सिंह, अजीत सिंह, आशुतोष मिश्रा, मोहम्मद फरान व शिवम राय प्रमुख रूप से शामिल हैं।
बृजनन्दन
