Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा 300 से अधिक सीटें जीतेगी: केशव मौर्य

भाजपा 300 से अधिक सीटें जीतेगी: केशव मौर्य

लखनऊ (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर सोमवार को आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि चुनाव में पार्टी 300 से अधिक सीटें जीतेगी।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर तीसरे और चौथे चरण को लेकर महत्वपूर्ण बैठक चल रही है। इस बैठक में प्रदेश के चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, सह प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल समेत अन्य महत्वपूर्ण लोग उपस्थित हैं। बैठक में तीसरे और चौथे चरण के उम्मीदवारों के चयन पर चर्चा की जा रही है। प्रदेशस्तर पर नामों के चयन के बाद सूची केंद्र को भेजी जाएगी। केंद्रीय नेतृत्व प्रत्याशियों की घोषणा करेगा। इसके साथ ही बैठक में पार्टी चुनाव अभियान को लेकर भी चर्चा की जाएगी।

दिलीप शुक्ला

RELATED ARTICLES

Most Popular