Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा ही कर सकती है दलितों और पिछड़ों के अधिकारों की सुरक्षा...

भाजपा ही कर सकती है दलितों और पिछड़ों के अधिकारों की सुरक्षा : साध्वी निरंजन ज्योति

– सपा सैफई तक तो बसपा अपने तक है सीमित

कानपुर(हि.स.)। निकाय चुनाव में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने ओबीसी आरक्षण को लेकर जबरदस्त पहल की है जो काबिले तारीफ है। अभी तक की सरकारों ने ओबीसी आयोग का गठन नहीं किया जिसे योगी सरकार ने करके दिखाया। इससे साफ है कि दलितों और पिछड़ों के अधिकारों की रक्षा सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। यह बातें गुरुवार को कानपुर पहुंची केन्द्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कानपुर बुन्देलखंड क्षेत्रीय कार्यालय में मीडिया से मुखातिब होते हुए कही।

उन्होंने निकाय चुनाव में आरक्षण को लेकर कहा कि पिछड़ों के हक की बात करने वाले सपा प्रमुख अखिलेश यादव सिर्फ सैफई तक ही सीमित हैं। वहीं बसपा दलितों के नाम पर वोट तो लेती है लेकिन वह अपने तक ही सीमित है। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी के अधिकारों की रक्षा कर रही है। लोग आरोप लगाते हैं कि भाजपा में दबे-कुचले और मुस्लिमों का विरोध होता है, लेकिन भाजपा ने ही अब्दुल कलाम और रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति बनाकर सर्वसमाज को बढ़ाया।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को उन्होंने कांग्रेस जोड़ो यात्रा बताया। कहा कि भारत को कैसे जोड़ा जाता है, कैसे गांव गरीब तक राशन पहुंचाया जाता है, ये प्रधानमंत्री मोदी से कांग्रेस सीखे। कांग्रेस ने सरकार रहते गरीबों को मकान नहीं दिया, उस वक्त जोड़ने का काम का काम करना चाहिए था। साध्वी निरंजन ज्योति ने खुद पर बोलते हुए कहा कि खेत में फड़वा चलने वाले गरीब बाप की बेटी आज बोलने का साहस दिखा रही है, यह भाजपा में ही संभव है।

अजय सिंह

RELATED ARTICLES

Most Popular