Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा हटाने के लिए समाज के लिए काम करने वाली पार्टी से...

भाजपा हटाने के लिए समाज के लिए काम करने वाली पार्टी से कर सकते हैं समझौता : चन्द्रशेखर आजाद

कानपुर देहात (हि.स.)। तीसरे चरण के प्रचार प्रसार के अंतिम दिन के पहले सिकन्दरा विधानसभा पहुंचे भीम आर्मी के अध्यक्ष ने जन सभा करके अपने प्रत्याशी के लिए वोट मांगा है। यही नहीं उन्होंने मंच से भाजपा पर निशाना साधा है।

यूपी में जारी 2022 के विधानसभा के चुनाव के महासंग्राम के चलते होने वाले तीसरे चरण के मतदान के चुनाव प्रचार समाप्त होने के एक दिन पहले चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों के नेता तेजी से तीसरे चरण में होने वाले मतदान वाले जिलों में चुनाव प्रचार करते हुए नजर आ रहे हैं।

इसके चलते तीसरे फेज में होने वाले कानपुर देहात के चुनाव में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं और चुनावी प्रचार तेज हो गया है। सभी राजनीतिक दलों के नेता अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी प्रचार करते नजर आ रहे है। कुछ ऐसा ही नजारा जनपद कानपुर देहात के सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र में देखने को मिला जब आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशियों को समर्थन में एक चुनावी जनसभा में भीम आर्मी की चंद्रशेखर आजाद सिकंदरा पहुंचे।

चंद्रशेखर आजाद ने मंच से आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने की अपील जनता की। जनसभा के माध्यम से चंद्र शेखर आजाद ने बीजेपी सरकारों पर जमकर हमला बोला और बीजेपी सरकारों को दलित किसान मजदूर विरोधी तक बता डाला। यही नहीं मीडिया से बात करते हुए आजाद समाज पार्टी ने हिसाब विवाद पर बोले कि मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने को लेकर यह हिजाब का मुद्दा विधानसभा चुनाव पर उठाया जा रहा है शिक्षा रोजगार जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने को लेकर इन मुद्दों को हवा दी जा रही है जनता इसका माकूल जवाब देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा को हराने के लिए वो किसी भी ऐसी पार्टी से समर्थन करेंगे जो समाज के हित की बात करेगा।

अवनीश

RELATED ARTICLES

Most Popular