फिरोजाबाद (हि.स.)। भाजपा सांसद डाॅ चंद्रसेन जादौन ने गुरूवार को प्राथमिक स्वास्थ केन्द्रों पर कोविड-19 टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ किया है। उन्होंने ग्रामीणों से टीका लगवाने की अपील की है।
कोविड-19 टीकाकरण अभियान के दौरान फिरोजाबाद सांसद चंद्रसेन जादौन ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उसयनी, गांव इटौरा, जलालपुर, नगला चूरा, कुर्री कूपा, ललाऊ पर जाकर कोविड-19 टीकाकरण अभियान का जागरूक किया। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक टीका लगवाने पर जोर दिया साथ ही साथ कोविड-19 के नियमों का पालन करने का आग्रह किया।
भाजपा के महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, सचिन यादव, विष्णु चौहान और अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी लोगों को अधिक टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर सीएमओ डाॅ. नीता कुलश्रेष्ठ, मेडिकल ऑफिसर डॉ. नितिन, डॉ. कुलदीप, डॉ. देवाशीष, डॉ. सतीश, डॉ. अभिषेक, डॉ. दीपेंद्र यादव, डॉ. मनोज आदि ने भी अपने विचार रखे।
