राज्य डेस्क
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की नॉर्थ 24 परगना सीट से बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह के घर पर तीन क्रूड बम फेंके जाने का मामला सामने आया है। घर में सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी के बाद भी यह घटना हुई है। मंगलवार रात को हुई इस घटना को लेकर राज्य के गवर्नर जगदीप धनखड़ ने भी चिंता जाहिर की है। घर पर जिस वक्त बम फेंके गए उस समय सांसद और प्रदेश बीजेपी उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह मौजूद नहीं थे। हालांकि उनके परिवार के सदस्य उस वक्त घर पर ही थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है और घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल रही है ताकि बम फेंकने वालों का पता लगाया जा सके। अब तक बम फेंकने वाले लोगों या फिर घटना को अंजाम देने का मकसद पता नहीं चल सका है। इस घटना को लेकर ट्वीट करते हुए गवर्नर जगदीप धनखड़ ने कहा, ’पश्चिम बंगाल में हिंसा थमने का कोई संकेत नहीं मिल रहा है। सांसद अर्जुन सिंह के घर बाहर बम धमाके हुए हैं, जो कानून और व्यवस्था के लिहाज से चिंता की बात है। उम्मीद करता हूं कि बंगाल पुलिस की ओर से इस मामले में तत्काल एक्शन लिया जाएगा। उनकी सुरक्षा के मामले को पहले ही सीएम ममता बनर्जी के समक्ष उठाया जा चुका है।’ इस घटना के बाद बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा की यादें एक बार फिर से ताजा हो गई हैं।
यह भी पढ़ें : कजरी तीज पर बंद रहेंगे शिव मंदिरों के कपाट, नहीं होगा जलाभिषेक
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
