देहरादून (हि.स.)। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दूबे ने शनिवार को कहा कि भाजपा सरकार सत्ता में बने रहने के लिए सौहार्दपूर्ण माहौल को बिगाड़ रही है।
शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दूबे ने पत्रकारों से बातचीत में भाजपा नीत केन्द्र सरकार पर हमला बोला। इस दौरान कहा कि भाजपा सरकार का नया उद्देश्य आंतकवाद का साथ और सरकार का विकास है।
उन्होंने भाजपा सरकार से सवाल पूछते हुए कहा कि उदयपुर में हुए घटना के मुख्य आरोपित रियाज अटारी का भाजपा नेताओं के और महाराष्ट्र के इमरान का राणा दंपति के साथ चुनाव में कार्यकर्ता के तौर पर दिखना सवाल खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि कालांतर से भाजपा का संबंध आतंकवाद से रहा है। भाजपा राष्ट्रवादी मुखौटा लगाकर आंतकवादियों को शरण दे रही है, उसे इसका जवाब देना चाहिए।
दूबे ने एक सवाल के जवाब में कहा कि सिविल यूनिकोड के नाम पर उत्तराखंड के साथ ही देश को गुमराह किया जा रहा है। इससे पहले सीए लाया गया इसका क्या हुआ है।
इस मौके पर कांग्रेस के मथुरा दत्त जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दौानी मौजूद रहे।
राजेश
