Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेश भाजपा सरकार में विकास के नये आयाम: डॉ. दिनेश शर्मा

 भाजपा सरकार में विकास के नये आयाम: डॉ. दिनेश शर्मा

लखनऊ (हि.स.)। भाजपा सरकार विकास और राष्ट्रीय सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की भावना से कार्य कर रही है। उत्तर प्रदेश में विकास के अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। यह बात उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कही।

डॉ. दिनेश शर्मा ने मध्य विधानसभा, लखनऊ के जुगौली एवं विशालखंड, गोमतीनगर में अपनी निधि से कराए गए विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा की डबल इंजन सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि योगी सरकार प्रदेश का सर्वांगीण विकास कर रही है। लखनऊ स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित हो रहा है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने भारत की अंतरिक और बाह्य सुरक्षा को मजबूत किया है। यूपीए सरकार के दौरान भारत चीन पाकिस्तान को माकूल जवाब देने से बचता था,जबकि देश के सैनिकों में वीरता और शौर्य की कमी नहीं थी। पिछली सरकार ने सैनिकों को पर्याप्त सुविधा और दुश्मनों को मैके पर ही सबक सिखाने का अधिकार नहीं दिया था। इसलिए जम्मू कश्मीर में हमारे सैनिकों पर पत्थरबाजी होती थी। देश के अनेक हिस्सों मे आतंकी घटनाएं होती रहती थीं। चीन समय समय पर हमारी सीमा का अतिक्रमण करता था। वर्तमान सरकार ने सीमा पर सडकें तथा अन्य ढांचागत निर्माण कराए। सेना को सामरिक द्रष्टि से आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।

किदवई नगर वार्ड के पार्षद राम कृष्ण यादव ने डॉ. दिनेश शर्मा का स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सुधाकर त्रिपाठी, डा. दिलीप अग्निहोत्री, भाजपा नेता रजनीश गुप्ता,राकेश अग्रवाल,नगीना प्रसाद. बी एल तिवारी,नरेश चंद्र, योगेश गोयल,पंकज शुक्ला, ज्ञान प्रकाश नारायण, अभिषेक शुक्ला,अवधेश यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular