बस्ती(हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को यहा कहा है कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार रोजगारी देने के बदले में बेरोजगारी दे रही है। प्रदेश मे कानून व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल है। पूरी जनता महंगाई से जूझ रही है। मंहगाई दर पर काबू पाने के लिए कोई कार्य नही हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विकास कार्यों का बढ़ावा न देकर महगांई को बढ़ावा दे रहे है।
उन्होंने पत्रकारवार्ता में कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार रोजगार देने की जगह बेरोजगारी दे रही है। महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गयी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कह रहे थे कि 100 दिनों मे भर्ती निकाल कर रोजगार देगे। लेकिन अपना संकल्प पत्र भूल गए हैं, जिन्हें अपने संकल्प पत्र को पढ़ना चाहिए और जनता के बीच मे बताना चाहिए कि संकल्प पत्र के आधार पर कितना कार्य हुआ है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विरुद्ध ईडी जांच दोहरी राजनीति है। सपा इसकी कड़ी निंदा करता है। अगर काग्रेंस की सरकार ने कोई गलत काम किया है तो भाजपा को उसका उदाहरण नहीं बनना चाहिए। पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल कायम है। इनका ‘ला’ कहीं और ‘ऑर्डर’ कहीं और है। महिलाओं का उत्पीड़न चरम सीमा पर है। योगी सरकार सिर्फ अपने लोगों को खुश करने के लिए कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं को रोजगार देने के की बात करते थे, लेकिन भूल गए हैं। युवाओं को रोजगार देना है तो दूर उनके बारे मे सोचते भी नही है।
भाजपा सरकार में सरकारी भवन, ऐयरपोर्ट, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) बिक गयी है। अब रेलवे बिकने के कागार पर है। भाजपा अपनों के लिए कार्य कर रही है। भाजपा जातिवाद की राजनीति कर रही है । कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल है। संविधान के नियमों को भूलकर बुल्डोजर चलाया जा रहा है जो न्याय संगत नही है। सरकार का काम विकास करना होता है।
पूर्व विधायक जितेन्द्र कुमार उर्फ नन्दू चौधरी का विगत दिनों निधन हो गया था। उनके परिजनों से मिलने के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एक दिवसीय दौरे पर आये थे।
महेंद्र/दीपक
