Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा सरकार में बढ़ता जा रहा महंगाई का बोझ : सुप्रिया श्रीनेत

भाजपा सरकार में बढ़ता जा रहा महंगाई का बोझ : सुप्रिया श्रीनेत

लखनऊ(हि.स.)। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने प्रेसवार्ता कर भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुआ कहा कि नए साल पर केन्द्र की भाजपा सरकार ने उपहार स्वरुप गरीब जनता को मंदी, बेरोजगारी और महंगाई की मार दी है। मोदी सरकार ने देश की जनता पर जीएसटी लगाकर लोगों की कमर तोड़ दी है।

सुप्रिया श्रीनेत्र ने कहा मोदी सरकार ने देशवासियों के लिए क्या सौग़ात दी है? आख़िर कैसे भारत को सशक्त और समृद्ध बनाया जा रहा है? पर यहाँ तो असलियत कुछ और ही है। इस नए साल में मोदी जी ने ‘महँगाई की मार’ का एक और वार किया है।

कहा कि कांग्रेस सरकार के समय बेरोजगारी दर 02 प्रतिशत थी आज भाजपा सरकार की नौजवान विरोधी नीतियों के चलते 2021 के पूरे साल में लगभग 10 प्रतिशत हो गयी। 10 प्रतिशत बेरोजगारी दर और आर्थिक मंदी के बीच महंगाई डायन से डार्लिंग बनी हुई है।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular