Saturday, March 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा सरकार में गरीबों तक पहुंची योजनाएं : कौशल किशोर

भाजपा सरकार में गरीबों तक पहुंची योजनाएं : कौशल किशोर

उन्नाव (हि.स.)। केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री कौशल किशोर ने सोमवार को कहा कि मोदी-योगी की सरकार में जनकल्याणकारी योजनाएं पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंची है। इस सरकार में लगातार जनता के हित के लिए काम हो रहे हैं।

कहा कि वर्तमान सरकार ने बिजली, शौचालय, आवास, उज्जवला गैस, किसान सम्मान निधि सहित अनगिनत ऐसे कार्य किए जिससे गांव, गरीब के कल्याण और उनका उत्थान हुआ। भाजपा सरकार ने पं0 दीनदयाल उपाध्याय, डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी व डा0 भीम राव अम्बेडकर सहित सभी मनीषियों के मिशन को पूरा कर रही है।

उन्होंने कहा कि जन-जन तक केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार द्वारा लागू की गई योजनाओं का लाभ मिला है, आगे भी हम जनता की सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करते रहें, इसके लिए हम जनता से आशीर्वाद ले रहे हैं। आमजन के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने अनगिनत कार्य किये है। जिनका सीधा लाभ गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिलाओं, शोषित, पीड़ित, वंचित सहित समाज के सभी वर्गों को मिला है।

लखनऊ से चलकर जनपद की विधानसभा मोहान पहुंची जन आशीर्वाद यात्रा के स्वागत में शुभम रेस्ट्रारेंट प्रांगण में आयोजित जन सभा को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर ने उक्त बात कही।

उन्होंने कहा कि सबको बिजली, चूल्हा, गैस, प्रधानमंत्री आवास तथा गांवों मे सबके लिए इज्जत घर भाजपा सरकार ने दिया है। 2024 तक हर गरीब को आवास उपलब्थ करा दिया जायगा। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में सरकार ने देश के 80 करोड़ लोगों को आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्थ करायी है। साथ ही पूरे देश में विकास को गतिशील बनाया है।

जन आशीर्वाद यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारी भाजपा सरकार 2022 के विधान सभा चुनाव के लिए जनता का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए जन आशीर्वाद यात्रा निकाली है, जिसका लक्ष्य 2022 के विधान सभा चुनाव में पिछली बार से अधिक जन समर्थन जुटाना है।

कार्यक्रम को विधायक बृजेश रावत, प्रभारी शंकर लाल लोधी, जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत ने स्वागत समारोह को संबोधित किया। कार्यक्रम आयोजक विधायक बृजेश रावत ने मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर व अध्यक्ष जिला पंचायत शकुन सिंह अवधेश कटियार शंकरलाल लोधी तथा राजकिशोर रावत का स्मृति चिन्ह दे सम्मानित किया।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य पुनीत गुप्ता, जिला महामंत्री अवधेश कटियार, बिपिन मिश्रा, प्रवीण सिंह नूतन आशीष बाजपेई अटल, जिला उपाध्यक्ष महेश चंद्र दीक्षित, विमला कुरील, जिला कोषाध्यक्ष मनीष जायसवाल जिला मंत्री बृजकिशोर त्रिपाठी, सविता रावत, सरोज सिंह, पूर्व एमएलसी गुड्डू त्रिपाठी, गिरजा शंकर गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, सनी सिंह, मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिंह वेद प्रकाश, मलखान सिंह, विमल विश्वकर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular