Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश में बिछा सड़कों का जाल : केशव...

भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश में बिछा सड़कों का जाल : केशव प्रसाद मौर्य

– उप मुख्यमंत्री ने 67.94 करोड़ की लागत से दो पुलों का किया लोकार्पण

कानपुर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में पिछली सरकारों में सिर्फ कागज पर काम होता था, लेकिन भाजपा सरकार में सबसे अधिक सड़कें बनाई गईं। गांव से लेकर शहर तक सड़कों का जाल बिछाया गया और अब लोग आसानी से कम समय में अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। यह बातें रविवार को कानपुर में 67.94 करोड़ रुपये से बनीं 30 सड़कों और दो पुलों के लोकार्पण के दौरान उप मुख्यमंत्री और कानपुर के प्रभारी मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कही।

पनकी स्थित मां दुर्गा पार्क में रविवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे। यहां पर उन्होंने 67.94 करोड़ रुपये से बनीं 30 सड़कों और दो पुलों का लोकार्पण कर जनता को समर्पित कर दिया। इसके साथ ही 120 करोड़ रुपये से प्रस्तावित 78 सड़कों का शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि स्टेट हाईवे मंधना से कानपुर सीमा तक फोरलेन सड़क बनाई जानी है। इसके लिए 175 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। सरैया क्रॉसिंग में खरीद 800 मीटर फोरलेन पुल के बनना है। इसे नाबार्ड ने मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही जयपुरिया क्रॉसिंग में आरओबी के लिए 60 करोड़ रुपये, दादानगर क्रॉसिंग पर आरओबी 48.55 को भी जल्द स्वीकृति देंगे।

उप मुख्यमंत्री मंत्री ने कहा कि कानपुर-लखनऊ के बीच छह लेन का एक्सप्रेस-वे के बनने से कानपुर से राजधानी आना-जाना आसान हो जाएगा। इसे भी जल्द स्वीकृति मिल जाएगी। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के सुझाव पर अर्मापुर पुल का नाम गणेश शंकर विद्यार्थी सेतु के नाम से जाना जाएगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से प्रस्ताव देने के निर्देश दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular