मऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के चेयरमैन दर्जा प्राप्त मंत्री चौधरी कैफुल वरा बुधवार को एक शादी समारोह में शामिल होने मऊ पहुंचे। शादी समारोह से पहले उन्होंने सपा नेता व नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष अरशद जमाल के आवास पर बुनकर प्रतिनिधियों और बुनकरों से बात की।
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार बुनकरों की हितैषी है और पिछड़े मुसलमानों के विकास के लिए कार्यरत है। कहा कि कभी किसी भी सरकार ने अंसारी बिरादरी को तवज्जो नहीं दिया, सिर्फ एक यही सरकार है जो अंसारी बिरादरी को तवज्जो दे रही है और उनके उत्थान में कार्य कर रही है।
उन्होंने अकादमी की सेवाओं पर विस्तार से रोशनी डालते हुए बताया कि सिविल सर्विस की परीक्षा के लिए अकादमी कोचिंग करती है जिसमें रहने और खाने की सुविधा फ्री है। उन्होंने ये भी बताया कि उर्दू एकेडमी उर्दू भाषा के विस्तार के लिए अनेकों कार्यक्रम चलाती है। गरीब अल्पसंख्यक छात्रों को छात्रवृत्ति देती है। उन्होंने स्पष्ट किया के सरकार मुसलमानों की दुश्मन नहीं है। मुख्यमंत्री योगी चाहते है कि बुनकर सिर्फ बिजली की मांग करने के बजाए नौकरी की भी मांग करें। उन्होंने कहा के पूर्व चेयरमैन अरशद जमाल ने उर्दू अकादमी की तरफ से मऊ में आल इंडिया कवि सम्मेलन कराने की मांग की है, मैं प्रयास करुंगा के जल्दी ही यहां एक बड़े मुशायरे का आयोजन किया जाए।
श्री चौधरी का बुनकरों ने जबरदस्त स्वागत किया। स्वागत भाषण में उत्तर प्रदेश बुनकर फोरम के अध्यक्ष अरशद जमाल ने बताया के चौधरी कैफुल वरा की कोशिशों का ही नतीजा है कि आज बुनकरों को राहत मिली रही है। उन्होंने श्री चौधरी से अनुरोध किया के प्रदेश के बुनकर आपसे बहुत आशा रखती है कि आप मुख्यमंत्री योगी से अनुरोध करके पावरलूम बुनकरों को फ्लैट रेट में विद्युत आपूर्ति करेंगे।
इस कार्यक्रम में सभासद जहीर सेराज, मास्टर शमीम, मोहम्मद इस्माइल, शफीकर्राहमान, हाजी अतौर्रहमान, मौलवी अकील, अमजद, मुख्तार हुसैन, जाहिद आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।
आनन्द कुमार
