Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा सरकार महंगाई पर बात करने से भाग रही : अखिलेश

भाजपा सरकार महंगाई पर बात करने से भाग रही : अखिलेश

लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी(सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महंगाई पर भाजपा को घेरते हुए कहा कि प्रदेश सरकार महंगाई पर बात करने से भाग रही है। डीजल, पेट्रोल पर बात नहीं कर रही है। आज महंगाई से हर इंसान परेशान है। इसके बाद भी भाजपा इन मुद्दों पर बात नहीं करना चाहती। जब महंगाई दोगुनी हो जाएगी, कमाई आधी हो जाएगी तो लोगों में खुशहाली कैसे आएगी।

कहा कि जिस पार्टी के विधायक मारे जा रहे हैं, जिसके सांसद पीटे गये। जिसके खिलाफ पूरी जनता खिलाफ हो। उसकी सरकार बनते हुए कैसे दिखाया जा रहा है। इस कारण मैं कह रहा हूं, यह ओपिनियन पोल नहीं है।

मंगलवार को कहा कि समाजवादी पार्टी के पास वर्चुअली लड़ाई के लिए पहले से तैयार थे। हमने 18 लाख से ज्यादा लैबटाप बांटे हैं। ऐसे में हम वर्चुअली लड़ाई में हम कमजोर कैसे हो सकते हैं। आईटी से संबंधित प्लेट फार्म की लड़ाई में तो हम पहले से तैयार हैं। हम इसके संबंध में पहले से ही समझते हैं।

उपेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular