बागपत (हि.स.)। जिले में प्रथम आगमन पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी का भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। भाजपा कार्यालय पहुंचकर निकाय चुनाव की तैयारियों की समीक्षा कर हर बूथ को मजबूत करने पर बल दिया। इसके बाद एसपीआरसी डिग्री कालेज में आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। कहा कि भाजपा सरकार ने सभी वादों को पूरा किया।
भाजपा कार्यालय बागपत पर शनिवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी पहुंचे। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। इसके बाद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ निकाय चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से हर बूथ को मजबूत करने पर बल दिया गया। इसके बाद नगर के एसपीआरसी डिग्री कालेज में आयोजित अभिनंदन समारोह में प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी पहुंचे।
कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा सरकार ने आमजन के हितों के लिए काम कर रही है। गांवों से राजमार्गों पर सड़कों को बनाया जा रहा है। सरकार हर घर जल पहुंचाने की योजना पर बेहतर काम कर रही है। प्रदेश से गुंडाराज खत्म किया है। योगी सरकार ने अपराधियों में भय का माहौल कायम किया। कहा कि पिछली सरकारें ने रा शुगर को देश में बेचने का काम किया, जबकि भाजपा की सरकार ने रा शुगर पर प्रतिबंध लगाया और देश की शुगर मिलों में तैयार चीनी को बेचा। पिछली सरकारों ने शुगर मिलों को बेचा, जबकि भाजपा सरकार ने शुगर मिलों को विस्तारीकरण किया, नई शुगर मिलों को लगाया। कुछ निजी चीनों मिलों को छोड़कर अधिकाशं चीनी मिलों ने किसानों के गन्ने का भुगतान कर दिया है। कहा कि बागपत में गौतमबुद्धनगर जैसा विकास कराएंगे।
कार्यक्रम में सांसद डा. सत्यपाल सिंह, राज्यमंत्री केपी मलिक, डा. सोमेन्द्र तोमर, पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, हिमांशु मित्तल, सांसद प्रतिनिधि ठाकुर प्रदीप सिंह, जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, ब्लाक प्रमुखपति परविंद्र धामा, पूर्व ब्लाक प्रमुख जितेंद्र धामा, चेयरमैन विनोद कुमार, शेर सिंह गुर्जर आदि मौजूद रहे।
गौरव कुमार
