Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा सरकार नहीं बढ़ा रही पुजारियों का मानदेय : अखिलेश यादव

भाजपा सरकार नहीं बढ़ा रही पुजारियों का मानदेय : अखिलेश यादव

लखनऊ(हि.स.)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पुजारियों के मानदेय से संबंधित मुद्दे पर ट्वीट किया है। उन्होंने भाजपा सरकार पर पुजारियों का मानदेय न बढ़ाने और जनता से उगाही करने वाला तंज कसा है।

अखिलेश यादव ने मंगलवार को अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर कहा कि ‘सपा सरकार के समय पुजारियों के लिए मानदेय दिया गया था व दर्शनार्थियों को कई सुविधाएं उपलब्ध थीं। आज भाजपा सरकार न तो पुजारियों का मानदेय बढ़ा रही है न जनता के लिए सुविधाएं, बस धन उगाही के नये-नये तरीके ढूंढ रही है। भाजपा धर्म का बाजारीकरण कर आस्थाओं का शोषण न करे, जनता आक्रोशित है।’

मोहित वर्मा

RELATED ARTICLES

Most Popular