-पहले दलालों की तिजोरी भरती थी, आज हम गरीबों की झोली भर रहे
-हर गांव में दो और प्रदेश में बनेंगे कुल 1 लाख 20 हजार अमृत सरोवर
सुलतानपुर (हि.स.) । मोदी सरकार के 8 साल पूरा होने के उपलक्ष्य में गरीब कल्याण सभा को संबोधित करने पहुंचे उप मुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष के नेता अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहां कि हार का चौका लगा चुके अखिलेश हार का कीर्तिमान भी बनाएंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.आरए.वर्मा की अध्यक्षता व भाजपा के प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी शंकर गिरि की उपस्थिति में बुधवार को आयोजित गरीब कल्याण सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने आगे कहा केन्द्र की मोदी व प्रदेश की योगी की डबल इंजन सरकार बिना भेदभाव के सबके कल्याण के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने यूपी के विकास के लिए 2 लाख करोड़ रुपए की योजनाओं के माध्यम से युवाओं व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है। पहले देश में सरकारे कहती थी यह बड़ी समस्या है हल ही नहीं हो सकती लेकिन अब एक नारा पूरा हिंदुस्तान बोलता है मोदी है तो मुमकिन है।
उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों के कार्यकाल में दलालों की तिजोरी भरती थी आज हम गरीबों की झोली भर रहे हैं।उन्होंने कहा आज पूरी दुनिया में भारत का रुतबा बढ़ा है,अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रमों में विकसित राष्ट्रों के राष्ट्राध्यक्ष पीएम मोदी के पीछे चलते हैं। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए बोला पहले 100 में 15 पैसे पहुंचते थे और अब 1 रूपए या 1लाख भेजे वह सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंचता है। हमारी सरकार जातिवाद की नहीं विकासवाद की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि अच्छा काम करने वाला कोई भी होगा हमारी पार्टी और हमारी सरकार हर समय उनको सम्मान देने के लिए तैयार रहती है। उन्हें फिर सपा सरकार को कटाक्ष करते हुए कहा सपा शासनकाल में 2 घंटे, 4 घंटे ,6 घंटे बिजली आती थी आज हम पूरे उत्तर प्रदेश को 24 घंटे बिजली देने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा आजादी के 75 साल पूरे होने पर हम हर लोकसभा में 75 अमृत सरोवर सरोवर बनाने का काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार ने हर गांव में दो अमृत सरोव बनाने का बजट पास किया है।पूरे प्रदेश में 1लाख 20 हजार अमृत सरोवर बनाए जाएंगे। उन्होंने दो टूक कहा बहुत सारे भूमाफियाओं ने तालाब, गोचर व सरकारी भूमि पर कब्जा किया है उनके लिए बुलडोजर तैयार था, है और रहेगा लेकिन गरीब को नहीं उजाड़ा जाएगा। विपक्ष कोशिश कर रहा था कि भाजपा ना आए लेकिन मातृशक्ति और पार्टी के लोगों ने मोर्चा संभालकर ईवीएम में कमल को भर दिया था। फिर कमल की तरह उत्तर प्रदेश फिर पड़ा है और आगे बढ़ चला है।
उन्होंने कहा हमने वादा किया था गरीबों को दो सिलेंडर मुफ्त देंगे और हमने बजट में इसका प्रावधान कर दिया है।
इसके पूर्व श्री मौर्य ने प्रतिभाशाली 20 लोगों को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने सरकार की योजनाओं के 2 दर्जन से अधिक लाभार्थियों को आवास की चाभी , प्रमाण पत्र व डेमों चेक आदि वितरित किया।
— इन्हे मिला सम्मान
सुल्तानपुर में गरीब कल्याण जन सभा मे नृत्य कला के लिए अनन्या श्रीवास्तव, अदीबा नोमान को (आई ए एस) में चयन होने पर, मुनेन्द्र मिश्रा को शिक्षाविद , अनिल कुमार वर्मा व निरूपमा श्रीवास्तव को साहित्य, महेन्द्र पाल सिंह को रोटी खाओ – रोटी ख़िलाओ के लिए,प्रवीन्द्र भालोटिया, डॉ ए एन सिंह, अंकित अग्रहरि, प्रभाकर सक्सेना को सेवा श्री सम्मान, रितेश राजवाड़ा गीतकार ,कृषि क्षेत्र में रवि वर्मा एवं कोमल यादव, शिवम सिंह, अमीना बानो को खेल रत्न से एवं आशुतोष श्रीवास्तव को रक्तदान तथा डॉ पवन सिंह को कोरोना योद्धा के लिए सम्मानित किया।
-दो दर्जन से अधिक लाभार्थियों को सम्मान पत्र
गरीब कल्याण सम्मेलन में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण स्वामीनाथ, रोहित धनपता, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण राम कीरत मिश्रा आशा मौर्या ,मनरेगा योजना राम प्रगट ,कमला प्रसाद, उषा, मदन रावत ,समूह की बीसी सखी कंचन निषाद, रेनू, मंजू,कृषि विभाग विनय कुमार सिंह, पुष्पेंद्र सिंह शिवशंकर ,कौशल्या देवी कपिल देव दुबे, एक जनपद एक उत्पाद कलीम अहमद को 20 लाख का डेमो चेक, आयुष्मान कार्ड अंकुर, जैरानी,करीना, संतोष, बृजेश अंकित कुमार, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना सचिन त्रिपाठी, शुभम सोनी, प्रमोद कुमार, अयान अहमद के लाभार्थियों को सम्मानित किया गया।
जिले की बीसी सखी प्रियंका मौर्या ने बताया कि गर्भावस्था के बावजूद उसने पिछले आठ माह में साढ़े आठ करोड़ का ट्रांजेक्शन कर दो लाख 35 हजार का कमीशन अर्जित किया है,उसे प्रदेश में पहला स्थान मिला है।
दयाशंकर
