Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा सरकार के लिए आपदा में अवसर बनकर आई बाढ़ : सपा

भाजपा सरकार के लिए आपदा में अवसर बनकर आई बाढ़ : सपा

लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) ने उत्तर प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की मद्द के नाम पर भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है। सपा के आधिकारिक मीडिया सेल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर बाढ़ की विभीषिका में जरूरतमंदों तक कुछ नहीं मिलने वाला निशाना साधा है।

मीडिया सेल से ट्वीट कर कहा गया है कि हर आपदा को योगी ने अवसर ने बदलकर भ्रष्टाचार को पूरा संरक्षण दिया है तथा भ्रष्टाचारियों के साथ साझेदारी हिस्सेदारी की है। खासमखासों जरिए से धन में जबरदस्त लूट हुई है। मुख्यमंत्री के खासम खास लोग उनकी नाक के नीचे भ्रष्टाचार करते हैं और वे अपने आप को ईमानदार बताते हैं।

बाढ़ की विभीषिका से पूरा प्रदेश परेशान है। भाजपा सरकार के लिए ये बाढ़ आपदा में अवसर बनकर आई है। बाढ़ राहत के नाम पर अनाप शनाप खर्च करने का ड्रामा होगा, जबकि असली जरूरतमंदों तक कुछ नहीं पहुंच रहा। भाजपा नेता और अधिकारी बीच में कमीशन खा रहे और नीचे से ऊपर तक पहुंचा रहे।

मोहित/बृजनंदन/पदुम नारायण

RELATED ARTICLES

Most Popular