मेरठ (हि.स.)। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जन विरोधी होने का आरोप लगाते हुए भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कई सामाजिक मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष विकास हरित के साथ पार्टी के कार्यकर्ता गुरुवार को हाथों में झाड़ू लेकर जिला मुख्यालय पहुंचे। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में धरना देते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पार्टी के जिला अध्यक्ष विकास हरित ने देश में सरकारी विभागों के निजीकरण पर रोष जताते हुए केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया। इसी के साथ किसानों की समस्या, बेरोजगारों की परेशानियां, देश में बढ़ते अपराध और सफाई कर्मचारियों पर बढ़ रहे वर्कलोड का हवाला देते हुए भाजपा को हर मुद्दे पर फेल और बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीबों और किसानों को सुनहरे सपने दिखाकर सत्ता में आई भाजपा अब इन्हीं के अधिकारों पर कुठाराघात कर रही है। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने सरकार द्वारा हाल ही में लिए गए कई फैसलों का विरोध करते हुए इसके खिलाफ बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।
भाजपा सरकार के खिलाफ हाथ में झाडू लेकर कलक्ट्रेट में उतरी ‘भीम आर्मी’
RELATED ARTICLES
