-केंद्रीय राज्यमंत्री पहुंचे बूथ सम्पर्क अभियान में
गाजियाबाद (हि.स.)। केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद वीके सिंह सोमवार को राजनगर सेक्टर-2 में आयोजित बूथ सम्पर्क अभियान में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से ”8 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” के अंतर्गत गाजियाबाद के आम लोगों के साथ, गाजियाबाद में 8 साल के तहत हुए तमाम विकास कार्यों को साझा किया।
उन्होंने इस दौरान बूथ कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के 8 साल समाज के हर तबके के लोगों को समर्पित रहे हैं। हमारी सरकार ने सभी वर्गों के लिए विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन कर उनका उद्धार करने का कार्य किया है। ऐसे में हम हमेशा इसी दृढ़ता के साथ कार्यरत रहेंगे। इस दौरान श्री सिंह ने कॉलोनी में कार्यकर्ताओं के साथ घूमे और निवासियों को मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। इस मौके पर आरडब्ल्यूए के पूर्व अध्यक्ष विनीत शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
फरमान अली
