Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेश भाजपा सरकार की तानाशाही के खिलाफ लड़ते रहेंगे समाजवादी: अखिलेश यादव

 भाजपा सरकार की तानाशाही के खिलाफ लड़ते रहेंगे समाजवादी: अखिलेश यादव

लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार की तानाशाही के खिलाफ समाजवादी लोग लड़ते रहेंगे। तानाशाहों के ताले जेपी, लोहिया और नेताजी के विचारों वाले समाजवादियों को नहीं रोक सकते।

इससे पूर्व जय प्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर बुधवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत सपा नेताओं द्वारा जय प्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने का कार्यक्रम प्रस्तावित था। लेकिन इससे पूर्व जेपीएनआई सेंटर का गेट बंद करते हुए वहां पुलिस बल तैनात कर दिया गया। वहां किसी को अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई थी। अनुमति न मिलने के बाद भी सुबह से ही सपा नेता सेंटर के गेट के पास इकठ्ठा होने लगे और गेट बंद करने और वहां टीन शेड लगाने जाने पर नाराजगी जताने लगे।

इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पार्टी की बस से पहुंचे और गेट फांदकर जबरन सेंटर में दाखिल हो गए। अंदर पहुंचने पर सपा अध्यक्ष ने जय प्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस दौरान भारी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मोहित/दीपक/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular