Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा सरकार किसानों की सच्ची हितैषी : वी.के.सिंह

भाजपा सरकार किसानों की सच्ची हितैषी : वी.के.सिंह

बस्ती(हि.स.)। पूर्व थल सेनाध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री जनरल वी.के.सिंह ने शनिवार को कहा है कि केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार किसानों की सच्ची हितैषी है और उनके दुख दर्द को समझती है।

जनरल सिंह ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसानों की सच्ची हितैषी है, जिसने किसानों के हित में हमेशा काम किया है। अगर किसी सरकार ने किसानों को खुशहाली देखने का काम किया है तो वह भाजपा सरकार ने किया है। किसान सम्मान निधि, यूरिया को नीम कोटिंड, मृदा परीक्षण के जरिये खेती की पैदावार बढ़ाने के उपाय के प्रयास सिर्फ भाजपा ने किये हैं।

कहा कि कृषि कानून किसानों के फायदे के लिये थे, विशेषकर छोटे किसानों के लिए थे। शायद राजनीति इसके ऊपर अधिक हुई। आज तक किसी सरकार ने ऐसे कानून वापस नहीं लिया, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार है जिन्होंने कहा कि ठीक है अगर आप इसका कानून को और फायदा नहीं समझ रहे हैं तो हम इसे वापस ले रहे हैं।

एआईएमआईएम अध्यक्ष असउद्दीन ओवैसी के सीएए की वापसी पर दिये गये बयान पर पलटवार करते हुए सिंह ने कहा “ओवैसी साहब खेती नहीं करते, जो खेती नहीं करता वह खेती समझता भी नहीं है पहले वह खेती का काम करें फिर वह किसानों के दुख दर्द को समझें।”

केंद्रीय मंत्री सिद्धार्थनगर जनपद में कपिलवस्तु महोत्सव का उद्घाटन करने के लिए एक दिवसीय दौरे पर हैं।

एक सवाल पर उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में विकास के बलबूते उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत की सरकार बनने जा रही है। जनता पूरी तरह से भाजपा सरकार की विकास कार्य को समझ रही है और यह भी जानती है की उनके दुख दर्द को भाजपा सरकार ही समझ सकती है जितना काम भाजपा सरकार में हुआ है उतना काम आज तक किसी भी सरकार में नहीं हुआ था।

RELATED ARTICLES

Most Popular