Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा सरकार अपना जनविरोधी रवैया बदले : मायावती

भाजपा सरकार अपना जनविरोधी रवैया बदले : मायावती

लखनऊ(हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कानपुर देहात की घटना को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला है।

मायावती ने अपने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा कि गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई में पिछड़ेपन से त्रस्त राज्य में अब बुलडोजर राजनीति से निर्दोष गरीबों की जान भी जाने लगी है। यह बहुत दुखद है। उन्होंने कहा कि सरकार अपना जन विरोधी रवैया बदले।

उन्होंने कहा कि कानपुर देहात जिले में अतिक्रमण हटाने के नाम पर हुई ज्यादती व आगजनी की घटना के दौरान झोपड़ी में रहने वाली मां बेटी की मौत हो गई। चौबीस घंटे बाद उनका शव उठने की घटना ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से ज्यादा चर्चाओं में है। ऐसे में यूपी का जनहितकारी भला कैसे संभव है।

दीपक वरुण

RELATED ARTICLES

Most Popular