Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ की टीम घोषित

भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ की टीम घोषित

प्रयागराज (हि.स.)। भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी की संस्तुति पर शिक्षक प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक ब्रजेश कुमार गुप्ता ने शनिवार को सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय में अपनी टीम घोषित कर दी।

भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि घोषित टीम में महानगर सह संयोजक चंद्रशेखर मिश्रा एवं अशोक मालवीय नियुक्त किए गए हैं। मंडल स्तरीय संयोजक के पद पर भारद्वाज मंडल से रामभरोसे वर्मा, विश्वविद्यालय मंडल से दिनेश प्रताप सिंह, शिवकुटी से टी.पी मिश्रा, वेणीमाधव से अनंत गुप्ता, सिविल लाइन से जय शंकर पांडे, कीडगंज से योगेश कुमार मिश्रा, मुट्ठीगंज से अन्नपूर्णा श्रीवास्तव, चौक से आशुतोष श्रीवास्तव, मीरापुर से मंजूषा सिंह, नैनी से रवि करन सिंह, खुल्दाबाद से अंकित सोनकर, राजरूपपुर से कौशिक पांडेय, प्रीतम नगर से कीर्ति अग्रवाल, यमुना पट्टी से देवेंद्र कुमार पटेल, गंगा पट्टी मंडल से ऋषभ पांडेय संयोजक के पद पर नियुक्त किए गए।

नियुक्त किए गए सभी संयोजकों को कुंज बिहारी मिश्रा, देवेश सिंह, वरुण केसरवानी, राजेश केसरवानी, रमेश पासी, विवेक अग्रवाल, राजू पाठक, राघवेंद्र सिंह, राजन शुक्ला, सुभाष वैश्य, सचिन जायसवाल एवं सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular