Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा विधायक ने बुंदेलखंड को अलग राज्य बनाने की मांग की

भाजपा विधायक ने बुंदेलखंड को अलग राज्य बनाने की मांग की

बांदा (हि.स.)। जनपद के तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक बृजेश कुमार प्रजापति ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर बुंदेलखंड को अलग राज्य बनाने की मांग की है।
उन्होंने भेजें पत्र में कहा है कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश का संयुक्त बुंदेलखंड क्षेत्र जो केंद्र में पूर्व की गैर भाजपा सरकार की उपेक्षा का शिकार है। लेकिन हमें व समस्त बुंदेलखंड क्षेत्र वासियों को अत्यंत प्रसन्नता है कि जब से आप के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार केंद्र बनी है और आपके द्वारा कई बार यहां का दौरा कर स्थिति और परिस्थितियों का जायजा लिया गया है तब से यहां पर विकास की किरण का उदय हुआ है। साथ ही विभिन्न बड़ी परियोजनाओं का शुभारंभ हुआ है। जिसके कारण बुंदेलखंड क्षेत्र के नागरिकों की आस्था भाजपा के प्रति बढ़ी है नतीजन वर्तमान में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश दोनों प्रदेशों में भाजपा की सरकार बनी है।
खासकर उत्तर प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी और योगी आदित्यनाथ जी मुख्यमंत्री बने हैं तब से बुंदेलखंड क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक बार दौरा कर उन्होंने संचालित परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर विकास की गति को और तेज किया है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे डिफेंस कॉरिडोर सहित अन्य विशेष बड़ी परियोजनाएं इसका प्रमुख उदाहरण है। यहां पर नदियों तथा पर्वतों का संजाल है और प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ अनेकों धार्मिक व ऐतिहासिक स्थल भी हैं जहां पर पर्यटन की विशेष संभावनाएं हैं।
कहा कि, इस क्षेत्र से उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड परीक्षेत्र में झांसी और चित्रकूट मंडल में चार सांसद और 19 विधायक हैं।सभी भारतीय जनता पार्टी से निर्वाचित हुए हैं। उनकी क्षेत्रवासियों की दशकों से मांग रही है कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र के भू-भाग को अलग राज्य का दर्जा दिया जाए, ताकि यह पिछड़ा क्षेत्र भी देश के विकास की मुख्यधारा से जुड़ सकें और अब आपकी कर्मठता को देखकर इलाकाई जनता की नजरें आप पर टिक गई हैं इसलिए किस क्षेत्र को अलग राज्य का दर्जा दिया जाए।

RELATED ARTICLES

Most Popular