Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा राज में अपराधी थर थर कांप रहे, जनता सो रही चैन...

भाजपा राज में अपराधी थर थर कांप रहे, जनता सो रही चैन की नींद: भूपेंद्र चौधरी

भाजपा का महा संपर्क अभियान;टिफिन सहभोज कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने की वरिष्ठ कार्यकर्ताओ से चर्चा

-गाजियाबाद(हि.स.) । केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने सोमवार को टिफिन सहभोज कार्यक्रम का आयोजन मार्शल महल में किया । जिसमें केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई गईं और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अपने अपने अनुभव साझा किए ।

सहभोज कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि टिफिन सहभोज का उद्देश्य आपसी सहभागिता और भाईचारे को बनाए रखना है। केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव से पूर्व जो घोषणा पत्र में कहा वह हमारी सरकार ने कर दिखाया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ जरूरतमंदों को मिल रहा है। हर घर गंगाजल, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि जैसी तमाम योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इसी तर्ज़ पर उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार ने अपराध मुक्त वातावरण देने का काम किया है। प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाया है। आज भाजपा सरकार में अपराधी थरथर कांप रहे हैं और देश प्रदेश की जनता चैन की नींद सो रही है। पहले की सरकारों में लोग लूट खसूट होने के डर से रात भर जागते थे।

इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया ने कहा इस बार हम अपने देवतुल्य कार्यकर्ताओं के ऊर्जावान हौसले से प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीट जीतेंगे। मिशन 2024 की ऐतिहासिक जीत के लिए सभी को एक ताकत बनकर रूठे और छूटे कार्यक्रताओं को साथ लेकर प्रदेशों में प्रदेश उत्तर प्रदेश के गौरव को स्थापित करना है।

बैठक के दौरान केन्द्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह, राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, विधायक सुनील शर्मा, अतुल गर्ग,पूर्व सांसद रमेश चंद्र तोमर, एमएलसी दिनेश गोयल, प्रदेश मंत्री अमित बाल्मीकि, महापौर सुनीता दयाल, पूर्व महापौर आशा शर्मा, बलदेव राज शर्मा, अशोक मोंगा,जगदीश साधना, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघलव प्रदीप चौधरी उपस्थित थे।

फरमान अली/बृजनंदन

RELATED ARTICLES

Most Popular