Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा यूपी में होगी सत्ता से बाहर तभी घटेगी महंगाई-प्रमोद तिवारी

भाजपा यूपी में होगी सत्ता से बाहर तभी घटेगी महंगाई-प्रमोद तिवारी

प्रतापगढ़ (हि.स.)। कांग्रेस के स्टार प्रचारक प्रमोद तिवारी ने कहा है कि मंहगाई तथा बेरोजगारी पर भाजपा को यूपी मे सत्ता से बाहर कर भी काबू पाया जा सकता है। कोरोना काल में स्वास्थ्य क्षेत्र में भारी सरकारी अव्यवस्था तथा छुट्टा जानवरों से किसानों की फसल को हो रहे नुकसान को लेकर भी बीजेपी सरकार पर कड़े प्रहार किये। मंगलवार को रामपुर खास मे कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा मोना के समर्थन मे जनसभाओं को संबोधित करते हुए उक्त बातें कहीं।

भदारी कला, पूरे नीर अठेहा, उमरपुर भटनी तथा बसुआपुर मे आयोजित जनसभाओं मे प्रमोद तिवारी ने कहा कि भाजपा की सरकार ने राजनीतिक दुर्भावना के चलते क्षेत्र के स्वीकृत हुए मंगापुर-उदयपुर ब्लाक का निर्माण रुकवा दिया। भाजपा की केन्द्रीय सरकार द्वारा भी रामपुर खास में औद्यौगिक वातावरण बनाये जाने के लिए सबसे महत्वाकांक्षी अमेठी-ऊँचाहार रेल लाइन परियोजना को भी सर्वे के बाद आगे नहीं बढ़ने दे रही है।

अठेहा में हुई जनसभा में क्षेत्र के विकास और अमन चैन को लेकर किसी भी नकारात्मक विचारधारा से समझौता नहीं किया। जनसभाओं की अध्यक्षता करते हुए विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि रामपुर खास में किसी भी कीमत पर वह न तो गुण्डागर्दी पनपने देंगी और न ही यहां गुण्डों को किसी कोने मे पनाह मिल सकेगी। संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया।

दीपेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular