अयोध्या (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद तेजस्वी सूर्या का राम नगरी के प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद लल्लू सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को पहुंचने पर सहादतगंज बाईपास पर जोरदार स्वागत किया।
शहर की सीमा सआदतगंज में पहले से उपस्थित युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या का भव्य स्वागत करते हुए श्री राम कथा पार्क में आयोजित युवा संगम समारोह में ले गए। युवा समागम भाजपा युवा कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव को लेकर जीत का मंत्र देंगे। तेजस्वी सूर्या बेंगलुरु दक्षिण से सांसद हैं और उनका पहली अयोध्या यात्रा युवा संगम के बाद वह श्री राम लला और हनुमानगढ़ी का भी दर्शन करेंगे।
