– मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में निकाली गई रैली
फिरोजाबाद (हि.स.)। केंद्र सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में केंद्र व प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा शनिवार को विकास तीर्थ मोटर साईकिल रैली युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष अंकित तिवारी के नेतृत्व में अटल पार्क से निकाली गई।
विकास तीर्थ बमोटर साईकिल रैली को महानगर जिलाध्यक्ष राकेश शंखवार, विधायक सदर मनीषा असीजा, पूर्व विधायक ओम प्रकाश वर्मा एवं प्रवासी अंशुल राणा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मोटर साईकिल रैली अटल पार्क से आरम्भ होकर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए आगे बढ़ती हुई झलकारी बाई की प्रतिमा, दादा बनारसी दास की प्रतिमा, स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करती हुई लेबर कॉलोनी पहुंचकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्याम प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए शास्त्री मार्केट पहुंची। वहां पर लाल बहादुर शास्त्री एवं चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए रसूलपुर होते हुए भाजपा कार्यालय पर पहुंचकर समाप्त हुई।
भाजपा कार्यालय पर मोटर साईकिल रैली के समापन पर जिला अध्यक्ष महानगर राकेश शंखवार ने कहा यह मोटर साईकिल रैली केंद्र सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर विकास तीर्थ यात्रा के नाम से निकाली गई है। इस रैली का उद्देश्य केंद्र सरकार के द्वारा 8 वर्ष में किए गए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है।
भाजयुमो क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं महानगर प्रवासी अंशुल राणा व विधायक सदर मनीष असीजा ने कहा कि हम युवाओं को हर घर तक प्रदेश में किए गये केंद्र व राज्य सरकार द्वारा विकास को पहुंचाना है और गरीबों को चल रही कल्याणकारी योजनाओं को लाभ दिलाना है। जिससे आने वाले चुनाव 2024 में नरेंद्र मोदी को फिर से भारी बहुमत से विजय बनाना है।
भाजयुमो महानगर जिलाध्यक्ष अंकित तिवारी ने कहा कि इस रैली का उद्देश हम सबके नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 8 वर्ष पूर्ण होने पर उनके द्वारा गरीबों के लिए किए गए कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाना है।
मोटर साईकिल रैली में राजेश, हिमांशु, गौरव, मयंक, विकास, दीपक, अभिषेक, देश दीपक, आकाश, राहुल, हेमंत, उत्कर्ष, रोहित, बंटी जयराम, अवनीश आदि युवा मोर्चा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कौशल
