Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा में शामिल हुए विभिन्न दलों के नेता

भाजपा में शामिल हुए विभिन्न दलों के नेता

-ज्वाॅइनिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने दिलाई सदस्यता

लखनऊ (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी में सपा के पूर्व विधायक समेत विभिन्न दलों के नेता शामिल हुए। ज्वाॅइनिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी की मौजूदगी में रविवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर सभी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की रीति-नीति और मोदी-योगी सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। इन लोगों के आने से भाजपा मजबूत होगी।

सपा नेता शिव चरण प्रजापति भाजपा में शामिल हुए हैं। वह दो बार मंत्री रहे और हमीरपुर से चार बार विधायक रहे हैं। गंगा राम अम्बेडकर बसपा से भाजपा में शामिल हुए। फर्रुखाबाद के सपा नेता राजीव कुमार गुप्ता भाजपा में शामिल हुए। कन्नौज सपा के जितेंद्र गुप्ता, झांसी सपा के राजेश पाल, लखनऊ के सुभाष सक्सेना कांग्रेस से, गोरखपुर बसपा से प्रदीप निषाद, गिरीश चंद्र कुशवाहा भाजपा में शामिल हुए हैं। शांति देवी देवरिया कांग्रेस से, सुशील बौद्ध सहारनपुर, विवेक कुमार बांवरा सहारनपुर, गोवर्धन सोनकर ललितपुर, निदा खान बरेली से, ठाकुर ओमवीर चौहान, ठाकुर रणवीर सिंह प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से, अयोध्या प्रसाद मिश्र मुजफ्फरनगर, अनिल कुमार रघुवंशी भदोही सुहेलदेव पार्टी से, पूनम कानपुर, चंदन दीक्षित कानपुर नगर, नीरज झा और पंडित अनिल तिवारी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

दिलीप शुक्ला

RELATED ARTICLES

Most Popular