Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा में आने के लिए छटपटा रहे स्वामी प्रसाद मौर्य : शलभ...

भाजपा में आने के लिए छटपटा रहे स्वामी प्रसाद मौर्य : शलभ मणि त्रिपाठी

देवरिया(हि.स.)। सदर देवरिया से विधायक डा. शलभ माणि त्रिपाठी ने सोमवार को कहा कि अभूतपूर्व विकास कार्यों का बेड़ा लेकर भाजपा-2024 के लोकसभा विजय का संकल्प लेकर निकल चुकी है। इस बेड़े में दारा सिंह चौहान और ओमप्रकाश राजभर मजबूती देने के लिए सवार हो चुके हैं। अब स्वामी प्रसाद मौर्य सवार होने के लिए छटपटा रहे हैं।

सदर विधायक घर-घर सम्पर्क अभियान के तहत बांस देवरिया और राघव नगर में लोगों से सम्पर्क करने के लिए पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का नौ साल बेमिसाल रहा। यह अवधि सुशासन व गरीब कल्याण का रहा। इस दौरान भारत के भाग्य व भविष्य को नई दिशा मिली है।

राष्ट्रीय सुरक्षा, आत्मनिर्भरता, वैश्विक प्रतिष्ठा, आर्थिक सुदृढ़ीकरण आदि क्षेत्रों में ऐतिहासिक उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं। देश में मोदी तो उत्तर प्रदेश में योगी सरकार में अभूतपूर्व विकास हो रहा हैं। सम्पर्क अभियान में संजय पाण्डेय, अम्बिकेश पाण्डेय, नवीन सिंह, रवि पाल, राजू गोंड़, राजेश यादव, अजित मिश्रा, रमेश मल्ल, मनोज गोयल, अखिलेश मिश्रा, वीरेन्द्र सिंह, बबलू तिवारी, प्रेमशीला तिवारी, नन्हे तिवारी, बालेश्वर पाण्डेय उपस्थित रहे।

ज्योति/दीपक/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular