प्रयागराज (हि.स.)। भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के संस्तुति पर सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष तीरथराज पांडे द्वारा सोमवार को पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया।
मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के मंडलीय संयोजक एवं सहसंयोजक के चयन क्रम में वेणीमाधव मंडल से संयोजक आकाश तिवारी व सहसंयोजक रामजी पंच भैया, भारद्वाज से संयोजक मधुकर शास्त्री सह संयोजक राजेश कुमार गांधी, सिविल लाइन से संयोजक श्यामसुंदर दुबे सह संयोजक सुभाष श्रीवास्तव मनोनीत किए गए। वहीं, विश्वविद्यालय से संयोजक नंदिता एकांकी सह संयोजक अमरेंद्र श्रीवास्तव, शिवकुटी से संयोजक राजेंद्र मिश्रा सहसंयोजक उत्कर्ष तिवारी, मीरापुर से संयोजक विनीता केसरवानी सहसंयोजक शिव प्रकाश उपाध्याय, चौक से संयोजक वेद प्रकाश तिवारी सहसंयोजक शशांक मिश्रा, मुट्ठीगंज से संयोजक योगी सत्यम सहसंयोजक पवन नंदन गिरी, राजरूपपुर से संयोजक अजीत श्रीवास्तव सहसंयोजक अनुज बंधु, नैनी से संयोजक रत्नाकर सिंह तन्हा सहसंयोजक अजय श्रीवास्तव, कीडगंज से संयोजक अजय तिवारी सहसंयोजक योगेश शर्मा, गंगा पट्टी से संयोजक मंगलदास जौहरी सहसंयोजक राज केसरवानी मनोनीत किए गए जबकि खुल्दाबाद से संयोजक अरविंद चौधरी सहसंयोजक अनिल कुमार, यमुना पट्टी से संयोजक रघुवीर सिंह उर्फ गुड्डू रंगीला सहसंयोजक राहुल सिंह, प्रीतम नगर मंडल से रोहित राज यादव संयोजक सत्यम कनौजिया सहसंयोजक मनोनीत किए गए। मनोनीत पदाधिकारियों को भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।
