प्रयागराज (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी महानगर अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष राहिल हसन ने मंगलवार को महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के संस्तुति पर अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों के नियुक्ति की घोषणा की।
मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि नियुक्त किए गए पदाधिकारियों में रीता सोढ़ी, मेहताब आलम, अस्मत कमाल, इंतेसार अहमद, रेहाना खातून, प्रीतम सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। नवाब खान, एहतेशाम अहमद, मंत्री असगरी जैदी, सफीक अहमद, उज्जवल जैन, फरीद साबरी, डॉ परवेज अहमद, समर अब्बास रिजवी को महामंत्री बनाया गया है।
इनके अतिरिक्त कोषाध्यक्ष सुशील जैन, कार्यालय मंत्री अकबर खान, मीडिया प्रभारी दलजीत सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी शबाब अली, कार्यकारिणी सदस्य इंदर मध्यान्ह, मुस्तफा अहमद, अफसर आलम, अमित जैन, समशुल, सरताज, आलम, एजाज अहमद, जैद, दिलशाद अहमद कल्लू, असरफ अहमद, अंजुमाम अहमद, राशिद खान मनोनीत किए गए।
मीडिया प्रभारी ने बताया कि नवनियुक्त पदाधिकारियों को कुंज बिहारी मिश्रा, देवेश सिंह, वरुण केसरवानी, रमेश पासी, विवेक अग्रवाल, राजू पाठक, गिरजेश मिश्रा, राघवेंद्र सिंह, सुभाष वैश्य, राजन शुक्ला सहित महानगर एवं मंडल के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी।
