Friday, January 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा महानगर अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष बने राहिल हसन, बधाई

भाजपा महानगर अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष बने राहिल हसन, बधाई

प्रयागराज (हि.स.)। भाजपा महानगर प्रयागराज से अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष राहिल हसन को प्रदेश संगठन द्वारा नियुक्त किया गया है। पार्टी कार्यालय में रविवार को भाजपाइयों ने उन्हें बधाई दी।

भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने रविवार को बताया कि राहिल हसन 2010 में भाजपा से जुड़े और वार्ड अध्यक्ष एवं अल्पसंख्यक महानगर मोर्चा के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली। उनके कार्यों को देखते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी।

इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने उन्हें बधाई देते हुए शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया। बधाई देने वालों में अवधेश चंद्र गुप्ता, कमलेश कुमार, कुंज बिहारी मिश्रा, देवेश सिंह, वरुण केसरवानी, राजेश केसरवानी, रमेश पासी, विवेक अग्रवाल, राजू पाठक, गिरजेश मिश्रा, सचिन मिश्रा, यश विक्रम त्रिपाठी, हनुमान प्रसाद, संस्कार सिन्हा, चंदन भक्त, आयुष अग्रहरि एवं महानगर के सभी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular