संवाददाता
बस्ती। जिले के परशुरामपुर थाने से महज 200 मीटर दूर परसरामपुर-पठकापुर संपर्क मार्ग तिराहे पर स्थित बहुजन समाज पार्टी के कार्यालय पर शनिवार की रात करीब 11.20 बजे आधा दर्जन लग्जरी गाड़ियों से पहुंचे भाजपा-बसपा समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं। दो पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए हैं। दोनों पक्षों की भिड़ंत के दौरान बसपा कार्यालय के बाहर खड़ी बसपा उम्मीदवार राजकिशोर सिंह की गाड़ी और दो अन्य फॉर्च्यूनर पर कोल्डड्रिंक की बोतल, पत्थर व डंडे से वार कर शीशे तोड़ दिए गए। हंगामा सुन कार्यालय के अंदर बैठे राजकिशोर सिंह व उनके सहयोगी बाहर निकले तब तक उत्पात मचा रहे अराजक तत्व अपने वाहनों पर सवार होकर परशुरामपुर थाने की तरफ भाग निकले। बसपाइयों ने इसकी सूचना तत्काल परशुरामपुर थानाध्यक्ष को दी। उसी दौरान उसी रास्ते से गुजर रही भाजपा की प्रचार में लगी दो फॉर्च्यूनर पर बसपा समर्थकों ने ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया। दोनों पक्षों की आधा दर्जन लग्जरी गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं।
यह भी पढ़ें : सपा प्रत्याशी समेत दर्जन भर के खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR
कलमकारों से अनुरोध..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
