Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा, बसपा और सपा के 03-03 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

भाजपा, बसपा और सपा के 03-03 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

मेरठ(हि.स.)। कई दिन से कलक्ट्रेट में चल रही नामांकन प्रक्रिया के सन्नाटे को बुधवार को बड़ी पार्टियों के प्रत्याशियों ने तोड़ दिया। भाजपा, बसपा और सपा के 03-03 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। सभी प्रत्याशियों ने अपने-अपने दलों की जीत के दावे किए।

सरधना विधानसभा सीट से बुधवार को सपा प्रत्याशी अतुल प्रधान ने अपना नामांकन दाखिल किया। वह 2012 और 2017 के चुनाव में भी सपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में थे, लेकिन अतुल को भाजपा विधायक संगीत सोम से हार का सामना करना पड़ा। इस बार अतुल प्रधान ने जीत हासिल करने का दावा किया। मेरठ कैंट विधानसभा क्षेत्र से न्याय पार्टी के पवन धीमान ने अपना नामांकन दाखिल किया। इसी तरह से मेरठ कैंट सीट से बसपा प्रत्याशी अमित शर्मा ने भी नामांकन पत्र भरा। राष्ट्रीय समाज पक्ष के राकेेश प्रजापति, किठौर विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी शाहिद मंजूर ने अपने नामांकन पत्र के तीन सेट दाखिल किए। पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर ने प्रदेश में सपा की सरकार बनने का दावा किया। रिटर्निंग ऑफिसर सत्यप्रकाश ने बताया कि सिवालखास से भाजपा प्रत्याशी मनिंदर पाल सिंह ने अपने नामांकन पत्र के 02 सेट दाखिल किए। इसी तरह से निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष, बसपा के मुकर्रम अली उर्फ नन्हे खातून और नजाकत अली ने अपने नामांकन दाखिल किए।

हस्तिनापुर सीट से सपा प्रत्याशी योगेश वर्मा, बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी संजीव जाटव, भाजपा के प्रत्याशी और प्रदेश के राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने अपना नामांकन पत्र जमा किया। इस दौरान सपा प्रत्याशी ने इस बार हस्तिनापुर और प्रदेश का इतिहास बदलने का दावा किया। जबकि भाजपा प्रत्याशी दिनेश खटीक ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में फिर से उप्र में भाजपा की सरकार बनेगी। मेरठ शहर सीट से भाजपा प्रत्याशी कमलदत्त शर्मा ने अपने प्रस्तावकों के साथ जाकर नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने भी प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने की बात कही। मेरठ दक्षिण सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ओमदत्त त्यागी ने अपना नामांकन दाखिल किया।

कुलदीप/पवन

RELATED ARTICLES

Most Popular