Friday, March 27, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलभाजपा प्रदेश कार्यालय पर बैठक

भाजपा प्रदेश कार्यालय पर बैठक

– बैठक में प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री डी. पुरंदेश्वरी, अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी मौजूद

लखनऊ (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक शुरू हो गयी है। बैठक में भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री डी. पुरंदेश्वरी, पार्टी के प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह समेत अन्य नेता मौजूद हैं।

निकाय चुनाव को लेकर भाजपा तैयारी में जुट गयी है। संगठन की गतिविधियां भी तेज हो गयी हैं। इसी क्रम में उप्र में होने वाले निकाय चुनाव के साथ ही, विधान परिषद चुनाव और लखीमपुर खीरी में गोला गाेकरणनाथ विधान सभा सीट पर हो रहे उपचुनाव जैसे मुद्दों पर पार्टी के नेता इस बैठक में चर्चा करेंगे।

राष्ट्रीय महामंत्री डी. पुरंदेश्वरी सोमवार को उत्तर प्रदेश दौरे पर लखनऊ पहुंची हैं। वह भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रही हैं। इसके बाद कई अन्य बैठकों में उन्हें शामिल होना है। बाराबंकी में भी सांगठनिक कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके साथ उनका अयोध्या दौरा भी प्रस्तावित है।

दिलीप शुक्ल

RELATED ARTICLES

Most Popular