Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन करेंगे योगी आदित्यनाथ

 भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन करेंगे योगी आदित्यनाथ

लखनऊ (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रविवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 10 बजे से शुरू होगी। कार्यसमिति में प्रदेशभर के सभी जिलों के पार्टी पदाधिकारी समेत 700 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। प्रदेश कार्यसमिति का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चैधरी ने शनिवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि कार्यसमिति में पार्टी के आगामी कार्ययोजना तथा राजनीतिक प्रस्तावों पर चर्चा होगी। कार्यसमिति में हिस्सा लेने वाले प्रतिनिधि भाजपा की विचारधारा तथा कार्ययोजना पहुँचाने का माध्यम बनेंगे। कार्यसमिति से पूर्व आज शाम को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के संबंध में प्रदेश अध्यक्ष पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

प्रदेश कार्यसमिति के बाद होगी जिला व मण्डल कार्यसमिति

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चैधरी ने बताया कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक संपन्न होने के बाद जिला व मण्डल कार्यसमिति की बैठकें होंगी। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय 05 फरवरी तक सभी जिलों में कार्यसमिति की बैठकें होंगी और इसके बाद 12 फरवरी तक मण्डल कार्यसमिति की बैठक होगी।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular