Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सेवा पखवाड़ा में काम करने वाले कार्यकर्ताओं काे...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सेवा पखवाड़ा में काम करने वाले कार्यकर्ताओं काे किया सम्मानित

देवरिया (हि.स.)। भाजपा द्वारा बीते माह 17 सितम्बर से चलाए गए सेवा पखवाड़ा दो अक्टूबर तक चला। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में उत्कृष्ट काम करने वाले सेवा व्रती कार्यकर्ताओं को गुरुवार को प्रशस्ति पत्र और अंग वस्त्र देकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने सम्मानित किया।

इसमें रक्तदान के लिए युवा मोर्चाध्यक्ष प्रवीण प्रताप मल्ल, सदर विधायक डॉ.शलभ मणि, युवा मोर्चा प्रभारी प्रमोद शाही को वृक्षारोपण के लिए, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र जलाशय सफाई के लिए, मनीषा निषाद, मीरा देवी, कन्हैयालाल जायसवाल, शमसुद्दीन अहमद, अभय सिंह को वोकल फार लोकल प्रदर्शनी के लिए, आशा ओझा, योगेश प्रजापति, मोहन गुप्ता, रमेश वर्मा मीडिया के काम के लिये, अम्बिकेश पाण्डेय को और आईटी एवं सोशल मीडिया के काम के लिए तेज बहादुर पाल, शिवेश पाण्डेय, शुभम मणि त्रिपाठी, राहुल कुमार को सम्मानित किया गया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने व्यक्त किया शोक

सोशल मीडिया संयोजक तेज बहादुर पाल के साले विकास पाल के डायरिया से निधन और रामपुर कारखाना विधायक सुरेन्द्र चौरसिया के पिता का हार्ट अटैक से निधन की जानकारी मिलने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान प्रदेश मंत्री सुभाष यदुवंश, क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तरयामी सिंह, जिलाप्रभारी सुनील गुप्ता, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवीन पाण्डेय साथ रहा।

ज्योति

RELATED ARTICLES

Most Popular